शाहजहाँपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर और उपजिलाधिकारी सदर ने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद किया।