खलीलाबाद: बीएम सिटी मार्ग पिपरा अहंकार के पास अनियंत्रित पिकअप गड्ढे में पलटी, चालक बाल-बाल बचा
दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा अहंकार स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बस्ती से मेहदावल जा रही आम की खाली पेटियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई।