ब्रह्मपुर: कर्ज विवाद में व्यक्ति की पिटाई, चार नामजद पर आरोप, शौच के दौरान पहले से घात लगाये नामजदों पर पिटाई का आरोप
पाल डेरा गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे गांव निवासी उमेश पाल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित के अनुसार वह रोज की तरह खेतों की ओर शौच के लिए गए थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हीरा यादव समेत चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।