सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा निकालकर किया सम्मानित
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव में रविवार दोपहर बाद लगभग 02 बजे सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद जब वह अपने पैतृक गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया।
बीएसएफ में अपने सेवाकाल के दौरान मेवालाल पटेल ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी सेवाएं दीं है । उनके सम्मान में गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने मेवालाल पटेल को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। और कहा कि आप देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर ग्रामीणों एवं पूर्व सैनिकों ने भी मेवालाल पटेल के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, सुभाष पटेल, गणेश शर्मा, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', भागवती शर्मा, प्रदीप पटेल, अमित सिंह 'पीयूष', किशन सिंह, जतिन मौर्य, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#LetestUpdate #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LETESTNEWS #VaranasiNews 👇👇