कांवड़ यात्रा को लेकर चौखंडी रेलवे फाटक को अस्थायी रूप से खोला गया
वाराणसी। जंसा क्षेत्र स्थित चौखंडी रेलवे फाटक को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। उप जिलाधिकारी राजातालाब शान्तनु कुमार सिनसिनवार के निर्देश पर रेलवे विभाग ने 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक फाटक को आवागमन के लिए खोलने की अनुमति प्रदान की है।
बता दे कि रेलवे विभाग ने चौखंडी ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे फाटक को 1 जुलाई 2026 से तीन माह के लिए बंद कर दिया था। फाटक बंद होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग की थी।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति का संज्ञान लिया और उप जिलाधिकारी के निर्देश पर रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर फाटक को अस्थायी रूप से खोलने का निर्णय लिया। इससे क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
#पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #letestअपडेट #LetestUpdate 👇👇