पिपरा: वरदाग गांव के पास सीओ ने बिना चालान बोल्डर से लदा ट्रक किया जब्त, आगे की कार्रवाई शुरू
Pipra, Palamu | May 1, 2026 पीपरा अंचलाधिकारी विनय कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वरदाग गांव के समीप मुख्य सड़क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना चालान के बोल्डर लदे एक हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया। जांच के दौरान ट्रक पर आवश्यक दस्तावेज एवं चालान नहीं पाए जाने के बाद इसे तत्काल कब्जे में लिया गया। जब्त वाहन का नंबर केएल 45 डब्ल्यू 3013 अंकित है।