बड़ौत: छपरौली में एक गैस एजेन्सी पर उपभोक्ता को पर्ची कैंसिल बताकर गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 16, 2026 छपरौली में एक गैस एजेन्सी पर गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचने का आरोप लगा है। आरोप है कि उपभोक्ताओं को गुमराह कर उनकी पर्ची कैंसिल बताकर ब्लैक में बेची जा रही है। घटना का एक वीडियो शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।