बड़हिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि मंत्री बिहार ने बड़हिया जगदंबा मंदिर में की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में बुधवार की अपराह्न 2 बजे बड़हिया जगदंबा मंदिर में विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें सुबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से शामिल हुए. माननीय कृषि मंत्री यहां जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली.