गिरिडीह: बाभन टोली दुर्गा मंडप में इस वर्ष 41वां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया गया,भव्य विसर्जन प्रोसेशन निकाल कर की गई विदाई
बाभन टोली दुर्गा मंडप में इस वर्ष 41वां दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार रात 10 बजे भव्य विसर्जन प्रोसेशन निकाल कर मां को विदा किया गया। बताया गया कि इकतालीस साल से लगातार यहां पूरे मोहल्ले वासी मिलजुल कर मां की आराधना करते आ रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया विजयदशमी के अवसर पर पंडाल में विसर्जन का निर्णय लिया गया।