घाघरा: मसरिया डैम परिसर में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक सह बनभोज कार्यक्रम का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Jan 4, 2026 घाघरा प्रखंड के मसरिया डैम के समीप राष्ट्रीय तेली साहु महा संगठन का बैठक सह बनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नीलेश उपस्थित हुए वही मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि तेली-साहू समाज को संगठित होकर एक मंच पर आने की जरूरत है।