बाईपास चौराहे पर छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। ओवरब्रिज के नीचे पशुओं की भरमार से आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बना है। शासन के निर्देशों के बावजूद स्थिति जस की तस है। अधिशासी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका, जिससे समस्या बरकरार है।