जरूरतमंदों को लालच देकर उनके नाम पर कराते थे फाइनेंस, 2 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने जरूरतमंद लोगों को आर्थिक लाभ का झांसा देकर उनके नाम पर वाहन और अन्य सामग्री फाइनेंस कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसमीत सिंह उर्फ प्रिंस और भोजराज राय उर्फ भोजू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी डाउन पेमेंट खुद करने और आगे की EMI भरने का भरोसा देकर लोगों के नाम पर वाहन व अन्य सामान फाइनेंस कराते थे। इसके बाद फाइनेंस कराई गई सामग्री को कम कीमत पर दूसरे लोगों को बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 10 लाख रुपये कीमत के 9 मसरूका, जिनमें 8 वाहन और 1 वॉशिंग मशीन शामिल है, बरामद किए हैं। मामले में अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ और शेष मसरूका की पतासाजी जारी है।
#DurgNews #DurgPolice #FraudCase
#CrimeNews #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Sep 25, 2026