कटघोरा: बालको पुलिस ने स्कूटर चोरी का खुलासा किया, चोर गिरफ्तार, चोरी का स्कूटर बरामद
बालकोनगर पुलिस द्वारा स्कूटर चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई वाहन बरामद किया गया है। हीरा दास महंत लाटाघाट देशी शराब भट्टी के पास अपनी एक्टिवा वाहनखड़ी कर शराब लेने गया था। वापस आने पर वाहन वहां से गायब मिला, जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था.