पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव प्रखंड अंतर्गत खैरपाल पंचायत के सादमसाई गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय गुलाबो कुम्हार के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गुलाबो कुम्हार अपने पति के साथ काम खत्म करके घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।