गरोठ: सोंधिया राजपूत महासभा की गरोठ में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता संपन्न, दशहरा मैदान में हुआ आयोजन
पिछले दिनों अलग अलग ब्लॉक स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता के बाद में जिला स्तरीय दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को गरोठ के दशहरा मैदान में संपन्न हुई जिसमें 15 से 20 वर्ष के युवा युवतियों ने दौड़ प्रतियोगिता मे भाग लिया तो वही गरोठ व चंदवासा ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता भी हुई। कबड्डी प्रतियोगिता जिला विजेता टीम गरोठ ब्लॉक एवं उप विजेता चंदवासा ब्लॉक की रही।