आंवला: आंवला में कैबिनेट मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, कैंप कार्यालय और आवास पर लोगों से मिलकर समाधान का दिया आश्वासन
आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार सुबह नौ बजे जनसुनवाई की। उन्होंने आंवला कैंप कार्यालय और गुलड़िया स्थित अपने आवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।