गुन्नौर: रजपुरा थाना क्षेत्र के डीएसएम शुगर मिल के समीप दो बाइकों की टक्कर, दो लोग हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां बबराला मार्ग पर डीएसएम शुगर मिल के समीप गुरुवार शाम करीब 5 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में जनपद अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी मोहित और जागेश घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।