बैतूल: रावण बाड़ी गांव में पानी की मोटर निकालने को लेकर हुई मारपीट चार घायल।घायलों को जिला अस्पताल किया भर्ती।
Betul, Betul | May 5, 2024 घटना बैतूल ब्लाक के रावण बाड़ी गांव की है। जहां शनिवार रात कुएं से पानी की मोटर निकालने को लेकर एक परिवार के चार सदस्यों के साथ गांव के दूसरे परिवार के सदस्यो के द्वारा बेरहमी से लाठी डंडों से मारपीट की गई है।सभी घायलों को शनिवार देर रात्रि में जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है।इन सभी घायलों में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने किए बयान दर्ज।