पलासी: पलासी के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट, पांच लोग जख्मी, सीएचसी में भर्ती
Palasi, Araria | Sep 19, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए पलासी सीएचसी मे भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया गया.