पलासी: मोहनिया के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल इलाज जारी
Palasi, Araria | Sep 19, 2024 पलासी प्रखंड क्षेत्र के मोहनिया के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार पलासी प्रखंड क्षेत्र के पिपरा बिजवाड़ निवासी दिलचंद क्षीदेव बताएं जा रहे हैं.