विदिशा नगर: खाई रोड पर चाकूबाजी की घटना में चार युवक घायल हुए, सीएसपी ने मंगलवार को मामले की पुष्टि की।
बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के खाई रोड पर किसी बात को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया.. बताया गया कि एक समूह के आधा दर्जन लड़कों ने मिलकर खाई रोड निवासी चार युवकों पर चाकू लाठी डंडों से हमला कर दिया.. जिससे उन्हें गंभीर चोट आई हैं... घटना देर रात 11 बजे की बताई जा रही है।चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनका इलाज किया जा रहा है।