विदिशा नगर: सोमवार को ईद के मौके पर जय स्तंभ से मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाला,जो शहर के मुख्य मार्ग से गुजरा,दियाअमन-चैन का संदेश
सोमवार को ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा जय स्तंभ बजरिया से जुलूस निकाला गया। जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा। जय स्तंभ पर ही जुलूस खत्म हुआ। समाज के पदाधिकारी ने बताया कि आज के दिन पैगंबर साहब का जन्मदिन माना जाता है। शांति और सौहार्द की दुआ करने के साथ सभी लोग उत्साह से इसमें सम्मिलित हुए। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया।