गंगधार: विलावली में मेन रोड पर ब्रेकर बनाने की बात पर दो पक्ष में हुआ जमकर विवाद
गंगधार थाना क्षेत्र के तलावली पंचायत के गांव विलावली मे भाटखेड़ी मेनरोड पर ब्रेकर बनाने से दो पक्षों मे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।सूचना पर गंगधार थाना प्रभारी नंदकिशोर वर्मा मय जाप्ते व पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता शंकरसिंह मौके पर पहुचे।वहां मौके का जायजा लेकर ग्राम पंचायत तलावली द्वारा बनाये ब्रेकर को जेसीबी मशीन से हटाकर फिलहाल मामला शांत करवा दिया है।