गंगधार: उन्हैल पुलिस ने बिलखेड़ी में युवक पर फायर करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, खेत में हंकाई करने के दौरान की थी वारदात
उन्हैल थाना क्षेत्र के बिलखेड़ी गांव में 23 जून को ट्रैक्टर से खेत पर हंकाई कर रहे युवक पर देसी कट्टे से फायर करने के आरोपी को पुलिस ने बर्डिया हिरजी के जंगल से गिरफ्तार कर चौमहला न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन का पीसी रिमांड मिला है। खेत पर हकाई करने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, जिस पर आरोपी सुरेश सिंह ने भारत सिंह पर फायर कर दिया