बक्सर: बक्सर गोला बाजार इलाके में देर रात किराना दुकन में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी
Buxar, Buxar | Jun 3, 2026 शहर के व्यस्त गोला बाजार इलाके में अचानक एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने स्थित लल्लू केशरी की किराना दुकान में रात करीब 10:30 बजे हुई। दुकान से उठती तेज आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।