धार: धार में सरदारपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलेक्टर को चुनार डेम का पानी छोड़ने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
धार में कलेक्टर कार्यालय पर सरदारपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पिपलियाभान, झाई, भमती, दूधी कांच, माछलिया तथा नाल भंडरिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को चुनार डेम का पानी छोड़ने की मांग हेतु ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि डेम के चौकीदार का कहना है कि चुनार डेम के फ्लोर गेट जाम हो गये है जिससे डेम का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।