धार: मांडू में मिला तेंदुए का शव; चारों पैरों के नाखून गायब, जांच जारी
धार के मांडू में मिला तेंदुए का शव, चारों पैर के नाखून गायब, जांच जारी।मंगलवार दोपहर 12:00 मांडू में एक तेंदुए का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। तेंदुए का शव मांडू के जंगल में बरामद हुआ, तेंदुए के शव के चारों पैर के नाखून गायब थे, वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव का परीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।