धार: शासकीय भोज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद
धार में शासकीय भोज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा उपस्थित रहे। इसके अलावा लक्ष्मण देवड़ा जिला शिक्षा अधिकारी, धार, केशव वर्मा सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी मौजूद रहे।