बैरसिया: भोपाल: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर नर्सिंग छात्रा से ठगी
Berasia, Bhopal | Apr 22, 2026 भोपाल में नर्सिंग की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी का प्रयास कर रही युवती को एम्स में नौकरी दिलने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। वारदात को पीड़िता के परिचित युवकों ने अंजाम दिया है। करीब 1 साल पुराने मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।