डुमरा: सीतामढ़ी में परमार्थ का साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी
सीतामढ़ी। बढ़ते साइबर अपराधों के बीच लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था परमार्थ की ओर से साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आम लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे की जानकारी दी गई।