अशोक नगर: अथाईखेड़ा गांव में बाइक फिसली, 20 वर्षीय युवक घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के अथाईखेड़ा गांव में बाइक फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अथाईखेडा निवासी शिवराज पुत्र मुकेश कुमार उम्र 20 वर्ष गुरुवार की रात 10 बजे घर से बाजार आया हुआ था इसी दौरान घर जाते समय गांव में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल को परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया।