Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image
image

जन कल्याण शिविर में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ ----------- मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav की मंशा के अनुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के निकायों एवं जनपद स्तर पर जन कल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जन कल्याण शिविर में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका छतरपुर द्वारा टाउन हॉल में जनकल्याण शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधायक श्रीमती यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लें। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर लगाए जा रहे हैं। सीएमओ श्रीमती माधुरी शर्मा ने बताया कि शिविर लगाने का उद्देश्य नागरिकों को एक ही जगह पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, प्राप्त आवेदनों पर संबंधित शाखाओं द्वारा कार्रवाई कर कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में लोगों ने पेंशन, प्रमाण पत्र, योजनाओं से जुड़े आवेदन दिए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर पंजीयन कराया। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया। शिविर में 56 आवेदनों का निराकरण किया गया। कुल 105 आवेदन प्राप्त हुये। छतरपुर शहर में 16 जून को ग्रीन एवेन्यु के सामने सटई रोड पर सुबह 11 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur

69 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

MORE NEWS

"पूछता है प्रश्न साला,यार गोली मार दो" भरत तिवारी एनकाउंटर के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा

"पूछता है प्रश्न साला,यार गोली मार दो" भरत तिवारी एनकाउंटर के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 23, 2026

छतरपुर: शादी शुदा बच्चों की मां किरण कुशवाहा पति को छोड़ फरीद खान के साथ हुई लापता, पति ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
छतरपुर में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शिकायत के अनुसार, शादीशुदा और बच्चों की मां किरण कुशवाहा अपने घर से लापता हो गई हैं। महिला के पति का आरोप है कि वह फरीद खान नामक व्यक्ति के साथ गई हैं। मामले को लेकर पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी की तलाश और उचित कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आधिकारिक जांच पूरी होने तक सभी आरोप शिकायतकर्ता के दावों पर आधारित हैं।
#Chhatarpur #MPNews #BreakingNews #ViralNews #BundelkhandNews #HindiNews #NewsUpdate #ChhatarpurNews #MadhyaPradesh #LatestNews #BundeliBhaukaalNews

छतरपुर: शादी शुदा बच्चों की मां किरण कुशवाहा पति को छोड़ फरीद खान के साथ हुई लापता, पति ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार छतरपुर में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शिकायत के अनुसार, शादीशुदा और बच्चों की मां किरण कुशवाहा अपने घर से लापता हो गई हैं। महिला के पति का आरोप है कि वह फरीद खान नामक व्यक्ति के साथ गई हैं। मामले को लेकर पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी की तलाश और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आधिकारिक जांच पूरी होने तक सभी आरोप शिकायतकर्ता के दावों पर आधारित हैं। #Chhatarpur #MPNews #BreakingNews #ViralNews #BundelkhandNews #HindiNews #NewsUpdate #ChhatarpurNews #MadhyaPradesh #LatestNews #BundeliBhaukaalNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 23, 2026

जन कल्याण शिविर में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ ----------- मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav की मंशा के अनुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के निकायों एवं जनपद स्तर पर जन कल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जन कल्याण शिविर में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका छतरपुर द्वारा टाउन हॉल में जनकल्याण शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधायक श्रीमती यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लें। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर लगाए जा रहे हैं। सीएमओ श्रीमती माधुरी शर्मा ने बताया कि शिविर लगाने का उद्देश्य नागरिकों को एक ही जगह पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, प्राप्त आवेदनों पर संबंधित शाखाओं द्वारा कार्रवाई कर कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में लोगों ने पेंशन, प्रमाण पत्र, योजनाओं से जुड़े आवेदन दिए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर पंजीयन कराया। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया। शिविर में 56 आवेदनों का निराकरण किया गया। कुल 105 आवेदन प्राप्त हुये। छतरपुर शहर में 16 जून को ग्रीन एवेन्यु के सामने सटई रोड पर सुबह 11 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur - Chhatarpur News