नौहट्टा: जीएनएसयू में स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
जीएनएसयू में स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित। डेहरी ऑन सोन के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान, विकसित भारत, टीबी मुक्त भारत एवं डेंगू-मलेरिया जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।