बाली: बाली ब्लॉक में छात्र आधार कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर
बाली उपखंड अधिकारी दिनेश बिश्नोई ने सभी स्कूलों को 20 अक्टूबर तक स्टूडेंट्स के आधार और जन आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बिना छात्र कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। साथ ही खेल मैदान और भूमि आवंटन की स्थिति जांची गई।