बीना: भाजपा संभागीय प्रभारी की नियुक्ति के बाद सर्वोदय चौराहे पर आतिशबाजी, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद
Bina, Sagar | Nov 15, 2025 मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा मध्य प्रदेश के 13 संभागों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें सागर के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोदिया को शहडोल संभाग का प्रभारी और सागर सांसद लता वानखेड़े को उज्जैन संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर सर्वोदय चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।