बीना: ग्राम निवारी टांडा में 20 वर्षीय महिला को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Nov 15, 2025 20 वर्षीय राधा पति गोलू बंजारा निवासी निवाड़ी टांडा जो गुरुवार को खेत में काम कर रही थी। जहां पर काम करते समय महिला को सांप ने डंस लिया परिजन महिला को उपचार कराने की बजाय झाड़ फूंक करने के लिए ले गए। लेकिन महिला की तबीयत में सुधार नहीं आया। जिसके चलते परिजन शनिवार को महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर महिला का उपचार किया जा रहा है।