पंचकूला: सेक्टर-2 स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के द्वारा भर्ती कीर्तन कर किया गया रोष प्रदर्शन
सेक्टर-2 स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपांशु बुद्धि राजा की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार द्वारा भर्तियों पर लगाई गई रोक को लेकर भर्ती कीर्तन कर रोष प्रदर्शन किया गया। दीपांशु बुद्धि राजा ने कहा अब उन्हें भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं अब हरियाणा के युवाओं की भर्तियों के लिए श्रीराम से अरदास कर रहे हैं।