पंचकूला: हरयोली से खेड़ी की तरफ जाते समय टूटे पुल से गिरा बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल, PGI चंडीगढ़ रैफर
हरयोली गांव से खेड़ी की तरफ जाते समय टूटे हुए पुल से गिरकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हरयोली गांव के युवक ने निजी गाड़ी की सहायता से रायपुर रानी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। युवक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह गांव रायवाली के रूप में हुई हैं।