पंचकूला: काशी कॉरिडोर की तर्ज पर अतिरिक्त प्रवेश गलियारे के निर्माण कार्य को लेकर माता मनसा देवी में विधानसभा अध्यक्ष ने ली बैठक
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने माता मनसा देवी में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और अधिकारियों के साथ बैठक की। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में काशी काॅरिडोर की तर्ज पर एक अतिरिक्त प्रवेश गलियारे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इस सप्ताह कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए।