भिलाई NH-53 पर देर रात हादसा..ब्रिज पर पड़ा मिला नशेड़ी!
भिलाई के NH-53 स्थित कोसानाला ब्रिज के पास एक बार फिर बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। देर रात गड्ढों से भरी सड़क पर एक युवक हादसे का शिकार हो गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं इसी ब्रिज पर एक नशेड़ी बेसुध हालत में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की खराब हालत, अधूरा निर्माण, बारिश में जलभराव, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट और ब्रिज के आसपास बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के कारण राहगीरों और दुकानदारों को रोज़ाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत, नियमित निगरानी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
Bhilai, NH53, KosanalaBridge, RoadAccident, RoadSafety, Potholes, Waterlogging, StreetLight, PublicSafety, Chhattisgarh, Traffic, Infrastructure, LocalNews, ViralVideo, KPNews
#Bhilai #NH53 #KosanalaBridge #RoadAccident #RoadSafety #Chhattisgarh #Infrastructure #PublicSafety #Traffic #LocalNews #BreakingNews #KPNews #Trending