चांदपुर: शिवाला कला की पोशक नहर में प्रेमी जोड़े ने लगाई छलांग, प्रेमिका को कुशलता से बरामद किया, प्रेमी की तलाश जारी
बिजनौर में आज मंगलवार को शाम करीब 4:00 बजे शिवाला कला क्षेत्र में स्थित पोशक नहर में एक प्रेमी जोड़े ने किन्ही कारणों के चलते छलांग लगा दी स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से प्रेमिका को तो बरामद कर लिया लेकिन प्रेमी का कोई सुराग नहीं मिल पाया जिसकी तलाश जारी है। दोनों प्रेमी और प्रेमिका क्षेत्र की ही एक गांव के रहने वाले हैं.