तमकुही राज: तमकुहीराज में पुलिस ने एक ट्रक से 20 राशी गोवंशों को किया बरामद, सीओ ने दी जानकारी
तमकुहीराज व तरयासुजान थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तमकुहीराज फोरलेन से एक ट्रक बिहार के रास्ते बंगाल वध के लिए भेजे जा रहे 20 राशी गोवंशों को बरामद किया है, लेकिन इस दौरान पशु तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग पाये। तमकुहीराज के सीओ अमित सक्सेना ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी वीडियो जारी कर दी है।