किशनगंज: मैरिज गार्डनों की लापरवाही से जाम, पुलिस जीप भी फंसी आधा घंटा
जानकारी सोमवार शाम 7 बजे मिली समरानियां कस्बे में बिना अनुमति और पार्किंग व्यवस्था के चल रहे मैरिज गार्डन लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। मुख्य मार्ग पर इतना भीषण जाम लगा कि गश्त पर निकली पुलिस जीप करीब आधे घंटे तक फँसी रही। बाद में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से यातायात बहाल हुआ। गार्डनों के बाहर सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से रास्ते जाम हो जाते हैं।