मेरठ: मेरठ में बसपा ने तीन नेताओं को किया निष्कासित, प्रभारी नेता मुनकाद अली की दावत में तीनों शामिल हुए थे
Meerut, Meerut | Nov 10, 2024 मेरठ में तीन बसपा नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। पार्टी के इन तीनों पुराने नेताओं का गुनाह इतना है कि, वो अपनी ही पार्टी के प्रभारी नेता के बेटे की दावत में चले गए थे। ये बात बसपा सुप्रीमो को पसंद नहीं आई। इसके बाद तीनों नेताओं पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।