कुमारखंड: कुमारखंड पुलिस ने रहटा में छापा मारकर 33.85 ग्राम स्मैक और नकद राशि के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना पुलिस ने डीआईजी सहरसा के निर्देश पर एस ड्राइव अभियान चलाया। गुप्त सूचना पर रहटा वार्ड 13 में छापामारी कर एक तस्कर को मादक प्रतिबंधित पदार्थ 33.85 ग्राम स्मैक, एक लाख साठ हजार रुपया नगद, एंड्रॉयड मोबाइल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे जेल भेज दिया।