हमीरपुर: सिमनौडी में पांच वर्ष पूर्व टूटा खंभा, लकड़ी गाड़कर दी जा रही आपूर्ति
ग्राम पंचायत सिमनौडी में 5 वर्ष पूर्व टूटे विद्युत पोल को विद्युत विभाग तमाम शिकायतों के बाद नहीं बदल सका है। इंसूलेटेड केबिल को लकड़ी के सहारे टांगकर कुछ दूर तक आपूर्ति दी जा रही है। शेष लोग आपूर्ति से वंचित है इनमें एक लकवा ग्रस्त वृद्ध भी है जो गर्मी में जीवन और मौत के मध्य संघर्ष कर रहा है। सिमनौडी निवासी सहदेव ने बताया कि वह लकवाग्रस्त है। 5 वर्ष पूर्व