दरभंगा: अंबेडकर सभागार में उर्दू भाषा की प्रगति पर मासिक बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
दरभंगा समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में मंगलवार को दोपहर 2 बजे उर्दू भाषा की प्रगति और विकास को लेकर मासिक “उर्दू प्रगति” बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मोहम्मद जसीमुद्दीन ने की, जिसमें प्रखंड स्तर से आए उर्दू अनुवादक, सहायक कर्मी एवं अन्य संबंधित लोग शामिल हुए। इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।