करायपरसुराय: चंद्रबिगहा गांव के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल, पटना रेफर
चिकसौरा-बासबिगहा पथ पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे चंद्रबिगहा गांव के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हिलसा पहुंचाया गया।