हरसूद: होम्योपैथी चिकित्सा विद्या के जनक डॉक्टर सैमुअल हनीमन की जयंती पर विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया
Harsud, Khandwa | Apr 10, 2026 जिला आयुष अधिकारी अनिल वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को नया हरसूद के सेक्टर क्रमांक 4 में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में होम्योपैथी चिकित्सा विद्या के जनक डॉक्टर सैमुअल हनीमन की जयंती के अवसर पर विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ रवींद्र जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया।