देवसर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे एक टिपर को जप्त किया है। पुलिस ने इस मामले में चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर जियावन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।